ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा का भाई लापता कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई

जेवर। कोतवाली जेवर में तैनात एक दरोगा जी का भाई संदिग्ध परिस्थितियों अचानक गायब हो गए कई दिनों तक तलाश करने पर भी कहीं सुराग नहीं मिलने पर गायब भाई की तलाश के लिए जेवर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश कराये जाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली जेवर में तैनात दरोगा रोहित कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके भाई धर्मेन्द्र 35 वर्ष आरएण्डआर कालौनी स्थित गांव दयानतपुर खेड़ा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर एयरपोर्ट नवनिर्मित जेवर एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं। रविवार की शाम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उनके लापता हो जाने से परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है रिस्तेदारियों एवं परिचितों में तलाशने पर भी कही पता नहीं चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश कर भाई को बरामद करने की गुहार लगाते हुए धर्मेन्द्र सिंह का पता बताने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की घोषणा की है। कोतवाली पुलिस ने गमशुदगी दर्ज कर ली है और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए धर्मेन्द्र सिंह की जुट गई है।

Related Articles

Back to top button