ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरदुर्घटनानोएडा

शार्ट सर्किट से जिम में लगी आग लाखों का माल स्वाहा

जेवर। बिजली के तार में शाॅर्ट सर्किट हो जाने से निकली चिंगारी से खुर्जा रोड़ स्थित एक जिम में आग लग गई जिस कारण जिम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जिससे आस-पास के लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया गनीमत रही कि थाने के नजदीक होने से सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम अपने अग्निीरोधक उपकरणों के साथ जल्दी ही मौके पर पहुॅंच गई फिर भी काफी मशक्कत करने के बाद तकरीबन दो घण्टे में आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक जिम संचालक प्रवीन कुमार के ससुर महेन्द्र सिंह चैधरी नीमका ने बताया कि जेवर खुर्जा रोड़ पैट्रोल पम्प के सामने स्थित माॅल की तीसरी मंजिल पर उनके दामाद प्रवीन कुमार टाइटन फिटनेस जिम के नाम से जिम चलाते हैं रविवार को जिम की छुटटी थी वह अपने गांव गये हुए थे रविवार की सुबह अचानक बिजली के तार में शार्ट सर्किट हो गया उससे निकली चिंगारी से जिम के सामान आग लग गई आग लगने से निकलते धुएं को देखकर आस-पड़ोस के लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया पुलिस थाना नजदीक होने के कारण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम एवं कुछ पुलिस कर्मी भी जल्दी ही मौके पर पहुॅंच गए दो घण्टे तक की गई कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब जाकर माॅल स्वामी एवं आस-पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button