आस्थाग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआर

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने धूमधाम से मनाई भगवान दक्ष की जयंती

नोएडा। नोएडा राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वाधान में शोभा यात्रा निकाल कर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई भगवान दक्ष की जयंती इस मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय पूर्व राज्य मंत्री डा0 लोकेश कुमार प्रजापति एवं प्रजापति समाज के वरिष्ट लोगों की उपस्थिति में नोएडा शहर के सैक्टर-31 स्थित शनिदेव मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।
भगवान दक्ष की जयंती के मौके पर नोएडा में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वाधान में निकाली शोभा यात्रा के दौरान पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 लोकेश कुमार प्रजापति ने भगवान दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापति समाज के लोग भगवान दक्ष प्रजापति के बताये हुए मार्ग पर चले तो समाज का उत्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज के लोग प्रण ले कि वह भगवान दक्ष द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलेंगे। शोभा यात्रा के दौरान समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि वास्तव में समाज का उत्थान तब ही हो सकता है जबकि समाज के लोग भागवान दक्ष द्वारा बताये रास्ते पर चलें और अपने बच्चों को अधिक से अधिक शैक्षिक बनायें। शोभा यात्रा सेक्टर-31 शनिदेव मन्दिर से शुरू होकर सैक्टर-28-29 से होते हुए सेक्टर 45 स्थित सदरपुर बारात घर पर पहुॅंच कर सम्पन्न हुई जहां भण्डारे का आयोजन किया गया शोभा यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चैहान पूर्व विधायक विमला बाॅथम पूर्व मंत्री मदन चैहान अमित त्यागी खाद्य आपूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार प्रजापति आदि ने भाग लिया कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल प्रजापति द्वारा निभाई गई कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया। इस मौके पर अर्जुन प्रजापति चैधरी जगमाल सिं ह प्रजापति रवि गोला हरिओम सिंह प्रजापति चन्द्रपाल सिंह प्रजापति सहित बड़ी तादाद में प्रजापति समाज के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button