ग्रेटर नोएडाजेवरटेक्नोलॉजीदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासनराजनीति

माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा दिवस के मौके पर किया माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। केनरा बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गौतमबुद्ध नगर के परिसर में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा ‘माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाडा’ के अवसर पर माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक, गौतमबुद्ध नगर, निदेशक, केनरा बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गौतमबुद्ध नगर,वरिष्ठ काउंसलर, वित्तीय साक्षरता केंद्र, गौतमबुद्ध नगर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री ज्योति रानी, प्रबंधक पारस भाटिया, अनुदेशक मनोज कुमार, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ऋण सुविधाओं अनुदान एवं स्वरोजगार के अवसरों के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा माटीकला योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई प्रबंधक पारस भाटिया द्वारा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना निः शुल्क टूल किट्स वितरण योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर वित्तीय साक्षरता केंद्र के वरिष्ठ काउंसलर उमाकांत यादव द्वारा बैंक तथा वित्तीय संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं लेनदेन धोखाधड़ी के विषय में जागरूक किया अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओ के विषय में लोगों को बताया तथा लोगों को अपना उद्योग लगाने के विषय में जागरूक किया माटीकला रोजगार योजना से लाभांन्वित उद्यमी श्रीमती राधा द्वारा माटीकला उद्योग में कैसे सफल हो बताया गया उद्यमी देवीराम द्वारा विद्युत् चालित चाक द्वारा सजीव प्रदर्शन किया गया तथा कई प्रकार के मिटटी के वर्तन बना कर दिखाए गए अंत में निदेशक केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गौतमबुद्ध नगर, द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

Related Articles

Back to top button