Aligarhग्रेटर नोएडाजेवरनोएडाप्रशासन

कब्रिस्तान की सीमा में प्लॉट का गेट निकालने को लेकर उत्पन्न विवाद पंचायत में सुलझा

दोनों पक्षों ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया समझौता कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर बनी सहमति

नायब तहसीलदार टप्पल रवि शंकर, कानूनगो बनी सिंह एवं लेखपाल विनोद कुमार शर्मा को समझौते की प्रति देते लोग

टप्पल। कब्रिस्तान की भूमि की सीमा में प्लॉट का गेट निकालने को लेकर चल रहे विवाद का पंचायत के माध्यम से आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। जिसको लेकर सोमवार 21 सितंबर को रईस खां नेताजी के आवास पर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी रमेश कुमार अत्री की अध्यक्षता में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कब्रिस्तान गाटा संख्या 4147 तथा पीपली निवासी प्लॉट स्वामी चैधरी विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के प्लॉट का गेट कब्रिस्तान की सीमा में निकालने को लेकर उत्पन्न विवाद पर दोनों पक्षों के बीच विस्तार से बातचीत हुई। पंचायत में प्रथम पक्ष की ओर से वाहिद खां ठेकेदार पुत्र राशिद खां निवासी टप्पल सहित अन्य लोग और द्वितीय पक्ष की ओर से चैधरी विक्रम सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
रईस नेताजी के आवास पर सोमवार 21 सितम्बर को आयोजित पंचायत में हुए समझौता पत्र के अनुसार सर्वप्रथम पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर कराए गए। इस दौरान चैधरी विक्रम सिंह ने पंचायत में मौजूद लोगों के समक्ष बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से कब्रिस्तान की सीमा में निकाले गए अपने प्लॉट के गेट को बंद करने की सहमति व्यक्त की और उन्होंने कहा कि अब प्रथम पक्ष से उनका कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले का निस्तारण करते हुए यह भी कहा कि वे इस विवाद को लेकर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर मामले को समाप्त करने पर सहमति जताई। पंचायत के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर चैधरी रमेश कुमार अत्री, रईस खान नेताजी, चैधरी विक्रम सिंह, इरशाद खान, दिलशाद अली खान, तेजवीर सिंह, मोहम्मद इस्लाम, वाहिद खान ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button