जमीअत उलेमा जिला गौतमबुद्धनगर की बैठक आयोजित मौलाना हुसैन अहमद मदनी की शिरकत ने बढ़ाई बैठक की जीनत

जेवर। जमीअत उलेमा ए हिन्द जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी की मौजूदगी में जिला गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष हज़रत मौलाना मुफ्ती मौहम्मद हसन साहब की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन जिला महासचिव हज़रत मौलाना मुफ्ती मौहम्मद नदीम साहब द्वारा किया गया।
जमीअत उलेमा ए हिन्द की बैठक में शामिल होने आए जमीअत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी के साहबजादे हज़रत मौलाना महमूद असअद मदनी ने कहा कि मोबाईल के इस दौर में हमें अपने बच्चों में तालीम की बेदारी पैदा करना अहम हो गया मोबाईल की वजह से बच्चों के अन्दर तालीम से बेरगवती का माहौल बन रहा है जिसकी वजह से ज्यादातर बच्चे तालीम को छोडकर मोबाईल में तरह तरह के एप डाउनलोड़ कर खेल की तरफ बढ़ रहे है सभी को अपने बच्चों की तालीम पर ध्यान देना़ चाहिए। उन्होंने कहा कि तरक्कीयाफ्ता टैक्नालाॅजी के इस दौर में मुसलमानों को दीनी तालीम के साथ साथ अपने बच्चों को दुनियावी तालीम का हासिल कराना भी जरूरी है उन्होंने कहा कि तालीम हासिल किए वगैर कुछ हासिल होने वाला नहीं फिजूल खर्ची से बचें तालीम पर पैसा खर्च कर बच्चों पढ़ायें। बैठक का आगाज कारी सलमान साहब द्वारा की गई तिलावत कलाम पाक व कारी मौहम्मद अब्दुल वाजिद साहब द्वारा पढ़ी गई नात ए पाक से हुआ। बैठक में जिले की तीनों तहसीलों आए जमीअत उलेमा के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया बैठक में मुआशरे की इस्लाह को लेकर चर्चा की गई और विचार किया गया कि मुआसरे में पैदा हुए बिगाड़ को सुधारने के लिए शिक्षा ही सबसे बेहतर है बच्चे शिक्षित होंगे तो मुआसरा खुद ब खुद सुधर जायेगा। इस दौरान कारी मोहम्मद हसनैन मौलाना जाकिर मौलाना इसराईल साहब ने जमीअत उलेमा द्वारा समाज मुआसरे में तालीम शिक्षा की बेदारी को लेकर की गौर ओ फिकर की तारीफ करते हुए बैठक में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष हुसैन अहम मदनी के साहबजादे मौलाना असअद साहब द्वारा बैठक में की गई शिरकत से हुई खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनके शिरकत करने से जमीअत उलेमा के स्थानीय कारकुनान में जोश पैदा हुआ है उम्मीद है कि वह आगे भी उनके साथियों इसी तरह जोश बढ़ाने के लिए शिरकतें फरमाते रहेंगे बैठक का समापन मौलाना इमरान साहब द्वारा कराई गई दुआ के बाद सम्पन्न हो गया।
