ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाराजनीति

चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने नगर पंचायत कर्मचारियों और गरीबों को उपहार देकर धूमधाम से मनाई दीपावली

जेवर। नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने इस बार भी पूर्व की भांति दीपावली के अवसर पर नगर पंचायत कर्मचारियों गरीब लोगों एवं क्षेत्र के अनेक लोगों को उपहार धूमधाम से मनाया दीपोत्सव दीपावली का त्यौहार इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों को गर्म कम्बल चाॅदी का सिक्का एवं स्टील के बर्तन देकर कहा कि नगर पंचायत के किसी भी कर्मचारी को कभी भी कोई समस्या हो तो वह हर वक्त उनके साथ खड़े हैं।
दीपावली के मौके पर नगर पंचायत कर्मचारियों गरीब लोगों को उपहार देकर चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें नगर पंचायत कर्मियों एवं नगर व क्षेत्र के लोगों के साथ दीपावली का पर्व मनाते हुए बहुत ही खुशी महसूस हो रही है उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नगर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति ऐसा न रहे कि जो दीपावली का त्यौहार मनाने से वंचित रह जाए वह इस त्यौहार के मौके पर सभी लोगों को प्रसन्न देखना चाहते हैं। तथा नगर पंचायत कर्मचारियों और क्षेत्र के सभी लोगों के साथ दीपावली की खुशियां मनाकर नगर क्षेत्र की जनता को प्यार मौहब्बत से रहने का संदेश देना चाहते हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button