दादरी तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जिला ग्रामोद्योग विभाग ने दी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी


दादरी/ग्रेटर नोएडा। तहसील दादरी स्थित सभागार कक्ष में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्ष्यता में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर उपजिलाधिकारी दादरी तहसीलदार दादरी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक गौतमबुद्धनगर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री ज्योति रानी प्रबंधक पारस भाटिया अनुदेशक मनोज कुमार वरिष्ठ काउंसलर उमाकांत यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उद्यमी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ऋण सुविधाओं अनुदान एवं स्वरोजगार के अवसरों के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देकर लोगों से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। अनुदेशक मनोज कुमार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना और निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के विषय में बताया गया। प्रबंधक पारस भाटिया ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर वित्तीय साक्षरता केंद्र के वरिष्ठ काउंसलर उमाकांत यादव द्वारा बैंक तथा वित्तीय संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं लेनदेन धोखाधड़ी से बचाव करने के विषय में जागरूक किया अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओ के विषय में लोगों को बताया तथा लोगों को अपना उद्योग लगाने हेतु आत्म निर्भरता हेतु जागरूक किया अंत में प्रबंधक पारस भाटिया द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
