मदरसा अरेबिया इस्लामिया हिफ्जुल इस्लाम में भी फैहराया झण्डा

जेवर। योम ए जम्हूरिया (गणतन्त्र दिवस) 26 जनवरी के मौके पर मौहल्ला टंकी वाला स्थित मदरसा अरेबिया इस्लामिया हिफ्जुल इस्लाम पर मदरसे के सदर हाफिज मोहम्मद इफराहीम द्वारा झण्डा फहराया गया इस दौरान राष्ट्रीयगान गाकर देश की आजादी में शहीद हुए अमर शहीदों को याद कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
नाज़िम ए मदरसा मुफ्ती नदीम साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन 26 जनवरी सन 1950 ई0 को आजादी मिलने के बाद देश का दस्तूर अपना कानून लागू किया गया। तब से आज तक 26 जनवरी को योम ए जम्हूरिया यानी गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। इसी के मददेनज़र सोमवार को पूरे देश में 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में अपने अपने तरीके से मनाया गया इस मौके पर मदरसे पहले झण्डा फहराया गया उसके बाद मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों एवं मदरसे के जिम्मेदार लोगों द्वारा नगर में तिरंगा रैली निकाली गई जो मदरसे से शुरू होकर ईदगाह रोड़ प्रज्ञान स्कूल मार्ग से होते हुए मेंन चैराहा टप्पल रोड़ से होते हुए मेंन बाजार होकर मौहल्ला टंकी वाला स्थित मदरसा अरेबिया इस्लामिया हिफ्जुल इस्लाम में आकर सम्पन्न हुई इस दौरान तिरंगा रैली में शामिल मदरसे के बच्चों एवं लोगों को में मिष्ठान का वितरण किया गया तिरंगा रैली संचालन मौलाना जाकिर साहब नाजिम मुफ्ती कारी अलीमोहम्मद सहित मदरसे के उस्तादों द्वारा किया गया। इस मौके पर हनीफ चैकडात पूर्व सभासद मोहम्मद रहीस कुरैशी पूर्व सभासद पति पहलवान वकील इरफान कुरैशी असलम कुरैशी शौकीन पहलवान अनवर अल्वी रहीस सब्जी फरोस अब्दुल वहीद कुरैशी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
