ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासन

त्रेमासिक बैठक का आयोजन कर उ0प्र0 लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की समस्याओं के निदान की मांग

जेवर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को तहसील प्रांगण में त्रेमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लेखपालों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं के निस्तारण कराने से सम्बन्धित उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम जेवर को दिया।
तहसील प्रांगण में शनिवार को आयोजित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की त्रेमासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए लेखपाल संघ जेवर के अध्यक्ष के0 के0 शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कई बार सरकार के सम्मुख शिकायतें रखकर लेखपालों की समस्याओं के समाधान कराने की मांग उठा चुका है। परन्तु सरकार द्वारा अभी तक लेखपालों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा जल्दी ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले आगामी पांच अगस्त को सभी लेखपाल कार्य क्षेत्र में कार्य करने नहीं जायेगें और विभाग द्वारा दिए गए रजिस्टर बस्ता आदि को राजस्व विभाग में रखकर जमा करा देंगे तथा आॅनलाइन किए जा रहे कार्यों का भी बहिष्कार करने को विवश होंगे। उन्होंने मांग करते हुए आगे कहा कि सरकार सभी लेखपालों का तबादला उनके ग्रह जनपदों में करे इसके अलावा ज्ञापन में लिखी लेखपालों की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करें नही ंतो लेखपाल अपनी समस्याओं समाधान हेतु आन्दोलन करेंगे। त्रेमासिक बैठक के मौके पर निरंजन मिश्रा भरत पाल गुडडी देवी सोनू चैहान प्रत्यूष राही पाठक आदि सहित सभी लेखपाल मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button