भाकियू यूनिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, की बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कराकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग

जेवर। भारतीय किसान यूनियन यूनिक के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह को बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लाइनों के हिसाब से एक्शन एसडीओ व श्रण्म् की व 33 ाटलाइन के एक्शन एसडीओ तथा 11 ज्ञट। को पृथक कर अलग-अलग बना दिया गया है एवं सभी के कार्यालय जेवर से उठाकर नोएडा शिफ्ट कर दिए गए हैं जिससे क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं सामने विद्युत बिल आदि समस्याओं के निदान का संकट गहरा गया है क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं कि अब उन्हें बिजली से सम्बन्धित सभी छोटी बड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए तकरीबन 70-80 किलोमीटर दूर नोएडा एवं दादरी आदि स्थानों पर जाना पड़ेगा जिससे उनके समय की बर्बादी के साथ-साथ धन की बर्बादी भी होगी। विद्युत विभाग द्वारा की कार्यालय शिफ्टिंग के कारण तहसील सभागार में बैठने वाले सभी अधिकारी अब नोएडा बैठ रहे हैं। जिसकारण क्षेत्र की जनता में विशेष नाराजगी है वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपने कामों को लेकर वह कहां और किस ऑफिस किस कार्यालय में काम कराने के लिए जाएं जिससे बिजली की समस्याओं का समय से निस्तारण हो सके। इसी को लेकर जेवर बिजली विभाग के कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल है यहां कोई भी अधिकारी जवाब देने में सक्षम नहीं है। भाकियू यूनिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जेवर को दिए ज्ञापन में बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों से बैठक कर वार्ता करने का भी समय मांगा गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह राष्ट्रीय महासचिव संजीव शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवाब कुरैशी प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल भाटी मास्टर धर्म सिंह नाथी प्रधान अनिल शर्मा नीरज शर्मा भोला पहलवान सुनील चैधरी विकास शर्मा मास्टर प्रताप सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे i
