मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, सगे भाईयों पर लगाया प्लाॅट पर कब्जा करने का आरोप

रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्रान्तार्गत आने वाले जनपद गौतमबुद्धनगर की तहसील के गांव कानपुर निवासी रोहताश नामक एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गांव स्थित प्लाॅट को कब्जा मुक्त व जानमाल की सुरक्षा कराये जाने की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा प्लाॅट पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस पीड़ित की नहीं सुन रही उसके हिस्से के प्लाॅट पर कब्जा करने वाले लोगों को सपोर्ट कर रही है।
जानकारी के अनुसार जेवर सर्किल के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव कानपुर निवासी रोहताश पुत्र हरकेश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि धर्मवीर विजय और वह तीन भाई हैं। गांव स्थित दादालाई 300 वर्ग गज का एक आवसीय प्लाॅट है जिसमें तीनों भाई सौ-सौ वर्ग गज के बराबर बराबर के हिस्सेदार हैं धर्मवीर व विजय पुत्रगण हरकेश दोनों मिलकर उसके हिस्से की सौ वर्ग गज की प्लाॅट की जमीन पर पुलिस के सहयोग से जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जबकि उक्त प्लाॅट से सम्बन्धित एक मुकदमा सं0-168/2025 जू0डि0 जेवर में विचाराधीन है और एक मुकदमा शासनादेश सं0-डब्ल्यू-650/एक-9-2015 मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद रि0सं0-36384/2022 ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व 11 का प्रशासन को पालन कराने हेतु भी विचाराधीन है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस उसे कई-कई घण्टे तक थाना हवालात में बैठा लेती है और पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाने की बात करते हुए फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धौंस देती है। पीड़ित रोहताश ने वरिष्ट अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री महोदय से प्लाॅट पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जानमाल की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है।
