अन्तर राष्ट्रीय योगा दिवस पर मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहाॅंगीरपुर ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित


जेवर/जहाॅंगीरपुर। अन्तर राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर मैक्सविन पब्लिक जहाॅंगीरपुर द्वारा योगासन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक योग एवं प्राणायाम कर नियमित रूप् से योगा करने का संकल्प लिया।
मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहांगीरपुर के प्रबन्धक योगेन्द्र सैनी व प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आयोजित योगा कार्यक्रम का उददे्श्य सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा चुस्त दुरूस्त रहने के लिए जागरूक करना था योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने दैनिक जीवन में योग को अपनायें और चुस्त दुरूस्त एवं स्वस्थ रहने का संदेश दें। अन्तर राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर मैक्सविन स्कूल में आयोजित योगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप् में पधारे योगाचार्य मनोहर सिंह का विद्यालय स्टाफ द्वारा जोरदार ढ़ग से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक योगेन्द्र सैनी व प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा ने पुनः कहा कि योग न केवल शारीरिक शक्ति एवं स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि मानसिक शांन्ति तथा सकारात्मक जीवन के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रभात शर्मा रिंकू शर्मा गौरव चैहान दीपक छोंकर जितेन्द्र गोयल प्रियंका शर्मा नीरू शर्मा प्रभा गौतम मीनू सिंह कुमारी लता चैधरी एवं समस्त स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
