राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने की राज्य मंत्री से मुलाकात समस्याओं से कराया रूबरू

जेवर। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ गौतम बुध नगर से जिला महासचिव देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में जेवर प्रजापति समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला जी से मिला और शिष्टाचार मुलाकात के दौरान हुई वार्ता में उन्हें जनपद गौतम बुध नगर नोएडा जेवर क्षेत्र में आ रही कुम्हारी कला के कार्य करने वाले कारीगरों एवं आवंटित पट्टों से मिट्टी उपलब्ध कराने की समस्याओं से अवगत कराकर समस्याओं के समाधान कराने की मांग की।
वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री माटी कला बोर्ड के चेयरमेंन ओमप्रकाश गोला जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के माटी कला शासन आदेश 15 जून 2026 से अवगत कराते हुए कहा कि कुम्हारी कला (मिट्टी के बर्तन) बनाने वाले कारीगरों को कुम्हर गडढ़ों से मिटटी लेने में कोई ग्रामीण या क्षेत्रीय एवं पुलिस प्रशासन अवरोध पैदा करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कराई जायेगी मिटटी लेने में अड़चन पैदा करने वाले किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में उनके साथ भगवान सिंह प्रजापति गोपालगढ़ अमित प्रजापति सोनू प्रजापति अजीत प्रजापति गौरव प्रजापति आदि कई राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
