जमीयत उलेमा गौतम बुध नगर की तरफ से औरतों के लिए शिक्षा का ट्रेनिंग कैंप लगाया गया

जेवर। जमीयत उलेमा गौतम बुद्ध नगर से द्वारा इतवार की सुबह करीब 9: 00 बजे जेवर स्थित आर0आर0 कॉलोनी में एक शिक्षा ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किष गया। शिक्षा ट्रैनिंग कैम्प में बच्चियों की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तालीम दिलानें पर विचार विमर्श किया गया शिक्षा ट्रेनिंग कैम्प में जमीयत उलेमा ए हिंद गौतमबुद्धनगर की दफ्तर की जानिब से कार्यक्रम शामिल होने आए हज़रत मुफ्ती मोहम्मद तनवीर साहब व उनके साथ कुछ टीचर्स ने मेहमाने खुसुसी के तौर पर शिरकत की शिक्षा ट्रैनिंग कैम्प प्रोग्राम का आगाज प्रातः 9ः00 बजे कुराने पाक की तिलावत और नात-ए-नबी गुनगुना कर किया गया।
शिक्षा ट्रेनिंग कैम्प को सम्बोधित करते हुए हज़रत मुफ्ती मोहम्मद तनवीर साहब ने शिक्षा की अहमियत को बताते हुए कहा कि हमें शिक्षा के मैदान में आगे आना चाहिए बिना तालीम (शिक्षा) के आदमी की जिन्दगी बे-माने है बिना तालीम के इंसान को अच्छे बुरे की पहचान नहीं हो पाती उन्होंने कहा कि मुझे आज इस प्रोग्राम में आकर बहुत ही खुशी हो रही है कार्यक्रम को कराने वाले लोगों की मेहनत को देखकर उनके अंदर एक हौसला पैदा हो रहा है। शैक्षिक कार्यक्रम में दिल्ली से आई टीचर ने कार्यक्रम में मौजूद लड़कियों एवं उनके अभिभावकों को लड़कियों को तालीम दिलाने की ताकीद करते हुए कहा कि उन्हें पहले यह समझना चाहिए कि अपनी लड़कियों को किस तरह तालीम दिलाई जाए शिक्षा ट्रेनिग कैम्प कार्यक्रम में काफी तादाद में लड़कियों ने शिरकत की। आखिर में जमीयत उलेमा गौतम बुद्ध नगर के जिला सदर हजरत मुफ्ती मोहम्मद हसन साहब ने प्रोग्राम में मौजूद लड़कियों सहित अन्य लोगों को तालीम हासिल करने से सम्बन्धित बहुत ही कीमती नसीहतों से नवाजा और मुल्क की तरक्की खुशहाली एवं अमन-ओ-अमान के लिए दुआ कर प्रोग्राम को पूरा किया। प्रोग्राम में आने वाले तमाम मेहमानों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम तो बार-बार होने चाहिए। और कहा कि जिस तरह लड़कों को शिक्षा की जरूरत है उसी तरह लड़कियों को भी शिक्षा के मैदान में आगे बढ़ाना चाहिए। नोएडा शहर से ताल्लुक रखने वाले कारी मोहम्मद सिद्दीक साहब ने अपनी राय का इजहार करते हुए फरमाया कि ऐसे प्रोग्राम हर तहसील हर यूनिट में जगह-जगह होने चाहिए। कार्यक्रम के बाद सभी ने आपस में गले मिले और प्यारो मोहब्बत के साथ खाना खाकर रुखसत हुए। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद गुलफाम साहब सदर जमीयत उलेमा यूनुट शहर जेवर, मौलाना मोहम्मद जाकिर साहब कन्वीनर दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलेमा गौतम बुध नगर, मौलाना इमरान साहब नाजिम ए तंजीम जमीयत उलेमा गौतम बुध नगर हाफिज फरीद साहब मुआविन जमीयत उलेमा गौतमबुधनगर मास्टर अबरार साहब कारी अब्दुल रहमान साहब कारी अब्दुल्लाह साहब भाई आरिफ साहब आदि लोग मौजूद रहे।
