एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

अनाज मण्डी स्थित शौचालय तोड़े जाने से गल्ला मण्डी व्यापार संघ के लोगों का गुस्सा फूटा

जेवर। बाहर से आए कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अनाज मण्डी जेवर स्थित धर्मशाला में लगभग 25 साल से बने शौचालयों को तोड़े जाने से नाराज गल्ला मण्डी व्यापार संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत जेवर के चेयरमेंन व अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस को शिकायती पत्र देकर शौचालय में तोडफोड़ कऱने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
नई अनाज मण्डी स्थित धर्मशाला में तकरीबन 25 वर्षों से बने सार्वजनिक शौचालयों को बाहर से आए कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया देखते ही देखते सैंकड़ों व्यापारी मौके पर इकटठा हो गए तथा गल्ला मण्डी व्यापार संघ के नेतृत्व में आक्रोश प्रकट करते हुए तोड़फोड करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे। इस दौरान गल्ला मण्डी व्यापार संघ के संरक्षक कुलदीप पंण्डित व अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अनाज मण्डी में लगभग 25 वर्षों से बने सार्वजनिक सरकारी नगर पंचायत के शौचालयों में तोड़फोड़ कर पेशावघरों को गिरा दिया है जिससे व्यापारियों एवं बाजार में आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुॅंचे नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी को गल्ला मण्डी व्यापार संघ के कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी देते हुए दोषी असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग उठाते हुए तुरन्त तोड़े गए शौचालयों पुननिर्माण कराये जाने की मांग की उन्होंने पुननिर्माण शुरू करा दिया और व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि बाहर से आकर पेशाबघर व शौचालयों में तोड़फोड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही कराई जायेगी आश्वासन के बाद व्यापारियों का गुस्सा शान्त हो सका। इस मौके पर गल्ला मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन संरक्षक कुलदीप पण्डित राजेश कुमार सुशील कुमार कपिल कुमार प्रमोद कुमार पुनीत गर्ग प्रभात तायल राकेश कुमार आदि सहित सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button