व्यापारियों ने दिया विधायक को 12 सूत्रीय ज्ञापन की ट्रकों की नो एण्ट्री खुलवाने की मांग
जेवर। कस्बे में अनियंत्रित वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा की गई लोडिड ट्रकों एवं भारी वाहनों की नो एण्ट्री को खत्म कराने को लेकर जेवर के व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर नोएण्ट्री समाप्त किए जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महासचिव कुलदीप पण्डित ने जानकारी देते हुए बताया कि जेवर स्थित अनाज मण्डी में आने वाले ट्रकों पर 14 घण्टे की नोएण्ट्री लागू कर किसानों एवं स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 14-14 घण्टों तक मालवाहक वाहन ट्रकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाहर की ओर सड़कों पर खड़ा करा देने तथा कस्बा स्थित अनाज मण्डी में नहीं आने देने से एक ओर वाहनों के भाडे में मालवाहक वाहन स्वामियो द्वारा काफी वृद्धि की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर नो एण्ट्री होने से माल भी मण्डी में समय पर नहीं पहुॅंच पा रहा है जिसकारण व्यापारियों के साथ साथ किसान ट्रांसपोर्टर व वाहनों के चालक परिचालक सभी काफी परेशान हैं इतना ही नहीं कोई भी ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों को जेवर भेजने को तैयार नहीं है कस्बे में लगातार 14 घण्टों की नो एण्ट्री से किसानों एवं व्यापारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने विधायक को ज्ञापन देकर प्रशासन द्वारा की गई नो एण्ट्री की उक्त समस्या को समाप्त कराकर व्यापारियों एवं किसानों के सामने आ रही उकत समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
