ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति के कार्यकर्ता भी अरेस्ट

जेवर। भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति की मुख्य कार्यकारिणी के प्रमुख और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नजरबन्द कर लिया गया है। वह संयुक्त मोर्चा के अहावाहन पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की रिहाई हेतु धरना प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसी समय पुलिस ने आकर उन्हें धरना स्थल पर जाने से रोक दिया। गिरफ्तार किए गए किसानों में जागेश्वर त्यागी राष्ट्रीय संयोजक भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति सुभाष भारती रामजी देवी शरण पंडित इत्यादियों को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की सहायता हेतु धरने में जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति के राष्ट्रीय संयोजक जग्नेश्वर त्यागी ने कहा कि अगर जल्दी ही किसानों को रिहा नहीं किया गया तो उनके संगठन के कार्यकर्ता खामोश बैठने वाले नहीं हैं उन्होंने कहा देश का किसान एकजुट हो रहा है एक रणनीति के तहत किसान सम्पूर्ण देश में एक बड़ा आन्दोलन करेगें। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक जनेश्वर त्यागी सहित काफी किसान नेता मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button