ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

नगर पंचायत परिसर में संविधान पुष्प अर्पित कर मनाया संविधान दिवस

जेवर। मंगलवार की सुबह न्यायिक उपजिला मजिस्ट्रेट अधिशासी अधिकारी विवके कुमार भदौरिया ने नगर पंचायत कार्यालय पहुॅंचकर संविधान दिवस को संविधान निर्माता डा0 भीम राव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी।
बता दें कि मंगलवार को एक ओर पुलिस प्रशासन के रवईये से क्षुब्ध सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे वहीं दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी व न्यायिक डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार सिंह भदौरिया ने नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच पहुॅंच कर संविधान दिवस के मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिाम पर फूल माला के पुष्प अर्पित कर उनको याद करते हुए उनके द्वारा बनाये गये भारतीय संविधान के सम्बन्ध में जानकारी दी इस मौके पर कार्यालय लिपिक शिवकुमार सिंह टैक्स कलेक्टर राजेश कुमार निर्माण लिपिक सुरेन्द्र सिंह कार्यालय सहायक दिनेश कुमार शर्मा उर्फ दिन्नु व संजीव कामरान अब्बासी उर्फ सोनू एवं सफाई नायक बिजेन्द्र सिंह राजेश कुमार चन्द्रपाल सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संविधान दिवस पर प्रसारित कार्यक्रम को देखा।

Related Articles

Back to top button