जेवर ब्लाॅक में ग्रामोद्योग विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी


जेवर। जेवर ब्लाॅक परिसर में बुद्धवार को जिला ग्रामोद्योग विभाग जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियानव्यन हेतु ऋण सुविधाओं के लिए दिए जाने वाले अनुदान एवं स्वरोजगार के अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
जेवर विकास खण्ड परिसर में 07 जनवरी 2026 को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री ज्योति रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लोगों को आत्म निर्भर एवं स्वरोजगार बनाने के लिए विभिन्न तरह की अनेकों योजनाऐं चलाई जा रही हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री ज्योति रानी ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ऋण सुविधाओं अनुदान एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं जागरूकता कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग विभाग गौतमबुद्धनगर के कार्यालय में तैनात अनुदेशक मनोज कुमार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत निः शुल्क टूल किट्स वितरण योजना के महत्वपूर्ण विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर वित्तीय साक्षरता केंद्र के वरिष्ठ काउंसलर उमाकांत यादव द्वारा बैंक तथा वित्तीय संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं में लेनदेन धोखाधड़ी के विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को प्रधान ओमवीर सिंह डा0 उदयवीर सिंह आदि ने भी सम्बोधित कर लोगों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देकर लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री ज्योति रानी व प्रबंधक पारस भाटिया अनुदेशक मनोज कुमार वरिष्ठ काउंसलर उमाकांत यादव व उद्यमी एवं संवाददाता देवेन्द्र प्रजापति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी उदयवीर सिंह एवं जेवर न्यूज हिन्दी समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक शेख़ अमान उल्लाह ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह आदि सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
