ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

दा डिवाइन मदर इण्टरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण कर धूम-धाम से मनाया गया 77वाॅं गणतन्त्र दिवस

जेवर। खुर्जा जेवर रोड़ निकट नीमका स्थित दा डिवाइन इण्टरनेशनल स्कूल में भी ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीयगान एवं राष्ट्रीयगीत गाकर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया देश की प्रभुत्वा का 77वाॅं गणतन्त्र दिवस। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद स्कूल प्रबन्ध प्रशासन द्वारा आयोजित कराये गए खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दा डिवाइन इण्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गुंजन अत्री ने देते हुए बताया कि स्कूल में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ साथ बच्चों की खेल प्रतिभा को सुधारने हेतु स्कूल प्रबन्ध प्रशासन द्वारा गोला फैंक ऊॅंची कूद लम्बी कूद दौड प्रतियोगिता़ के अलावा अन्य कई प्रकार के खेलों का आयोजन कराया गया। गोला फैंक भाला फैंक व ऊॅंची कूद लम्बी कूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं प्रथम द्वितीय तृतीय पोजीशन पर आने वाले छात्र-छात्राओं सहित उक्त खेलों के प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। तथा खेलों के प्रति उनके अन्दर छिपी प्रतिभा में निखार लाने के उददेश्य से आगे भी और खेलों का आयोजन कराने को बल दिया गया। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर स्कूल के डारेक्टर मिस्टर नवीन अत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य प्रवीन अत्री प्रिंसीपल प्रधानाचार्य श्रीमती गुन्जन अत्री मिस्टर अतेन्द्र सिंह अत्री व मिस्टर अश्वनी कुमार अत्री एडमिनस व पीजीटी मिस्टर अंजनी व मिस्टर राहुल एवं टीजीटी मिस रैनू और पीटीआई मिस्टर राजेश सहिल स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button