ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दा मदर डिवाइन इण्टर नेशनल स्कूल के छात्रों ने स्कूल व परिवार का नाम किया रोशन

जेवर। कहते हैं कि कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम करने से सफलता के द्वार तक पहुॅंचने में देर नहीं लगती इसी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ने वाले सीबीएसई बोर्ड में 12वी की परीक्षा में खुर्जा जेवर रोड़ नीमका स्थित दा डिवाइन इण्टर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पोजिशन हासिल कर क्षेत्र सहित स्कूल व परिवार का नाम रोशन कर गौरव बढ़ाया है।
दा मदर इण्टरनेशनल स्कूल की प्रिंसपल श्रीमती गुंजन अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड में इस बार उनके विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र कुश अग्रवाल ने 90 प्रतिशत, छात्रा कुमारी एंजल ने 87 प्रतिशत और छात्र शिवम कुमार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर फस्ट पोजीशन लाकर स्कूल एवं क्षेत्र सहित परिवार का गौरव बढ़ाया है तीनों विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने से एक ओर विद्यालय एवं छात्रों के परिजनों में प्रसन्नता का माहौल है तो वहीं उनके शुभचिन्तकों का उनके घरों पर पहुॅंचकर उन्हें बधाई देने वालों का तांता सा लगा है जिससे शिक्षा के प्रति उनके साहस और आत्मबल में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई में और अधिक मेहनत एवं दिल लगाकर पढ़ाई करने की बात कहीं है। विद्यालय प्रशासन सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पोजीशन लाने वाले कक्षा 12 के छात्र कुश अग्रवाल व 87 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा कुमारी एंजल व 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शिवम कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button