कशमीर के सोपोर में हृदयगति रूकने से उलेमा ए हिन्द के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव मुफ्ती हसन के बड़े भाई की मौत से परिजन गमगीन

जेवर। जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव व जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष आरआर कालोनी जेवर निवासी मुफ्ती मोहम्मद हसन के बड़े भाई नूरमौहम्मद का उस समय इंतकाल हो गया जबकि वह अपने ट्रक द्वारा भाड़ा लेकर कशमीर के सोपोर गए थे और वहां से भाड़े का सामान लाने के लिए गाड़ी लोड़ करा रहे थे कि उनकी हृदय गति रूक गई।
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव व जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई नूरमोहम्मद पुत्र उमर मोहम्मद ट्रक चलाते थे विगत दिवस वह अपनी गाड़ी से सामान लेकर सोपोर कशमीर गए थे वहां गाड़ी खड़ी कर गाड़ी में ही लेट गए उसी दौरान अचानक उनके हृदय की गति रूक गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी सोपोर कशमीर पुलिस के एक दरोगा द्वारा उनके भाई के मोबाइल से काॅल कर दी गई जिसके बाद परिजन उनके भाई की डैड बाॅडी लेने कशमीर गए वहां की पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजानों के सुपुर्द कर दिया जिसको आरआर काॅलोनी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
