स्थापना दिवस पर धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा का 58वॉं जन्म दिवस
जेवर। भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं द्वारा नव वर्ष एवं संगठन के आठवें स्थापना दिवस के मौक पर झाझर रोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा का 58वॉं जन्म दिन बड़े ही धूमधाम और जोश खरोश से मनाया गया इस मौके पर केक काटा गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाऐं पहनाकर सम्मानित किया गया।
भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा के 58वें जन्मदिवस व संगठन के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर उपस्थित हुए सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन और संगठन के स्थापना दिवस एवं नव वर्ष का धूमधाम व जोरदारा तरीके से जश्न मनाते हुए खूब जमकर लुत्फ उठाया और साथ ही क्षेत्र एवं किसानों की समस्याओं को उठाकर तुरन्त समाधान कराने की बात कही। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा के प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने बताया कि इस मौके पर क्षेत्रीय किसानों के सम्मुख आ रहीं खाद बीज व दवाई औरं आवारा पशुओं के घूमने जमीन अधिग्रहण बिजली से सम्बन्धित आदि विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विशेष रूप से चर्चा की गई तदपश्चात पुनः क्षेत्रवासियों को नववर्ष की बधाई दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ बाबा मेरठ मण्डल अध्यक्ष मास्टर धर्म सिंह जिला अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह प्रेमवीर शर्मा लाल फौजी हरिओम विकास शर्मा नगर अध्यक्ष वकील पहलवान नवाब कुरैशी शौकीन पहलवान गोरव कौशिक यामीन पहलवान नत्थी प्रधान सुखवीर शर्मा उर्फ सुक्खी जीवन सिंह अमान उल्लाह कुरैशी मुकेश कुमार किशन पाल प्रेमवीर शर्मा उ0प्र0 अध्यक्ष मीडिया प्रभारी डा0 अमित गुप्ता सुभाष प्रधान सतेन्द्र नागर जयपाल सिंह आदि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।