अनाज मण्डी स्थित शौचालय तोड़े जाने से गल्ला मण्डी व्यापार संघ के लोगों का गुस्सा फूटा

जेवर। बाहर से आए कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अनाज मण्डी जेवर स्थित धर्मशाला में लगभग 25 साल पूर्व बने शौचालयों को तोड़े जाने से नाराज गल्ला मण्डी व्यापार संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत जेवर के चेयरमेंन व अधिशासी अधिकारी से शिकायती पत्र के माध्यम से शौचालय में तोडफोड़ कऱने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की। ज्ञात हो कि बुद्धवार की शाम नई अनाज मण्डी स्थित धर्मशाला में तकरीबन 25 वर्षों से बने सार्वजनिक शौचालयों को बाहर से आए कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से मण्डी में आने वाले किसान मजदूरों एवं व्यापारियों को काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ा जिस कारण व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया देखते ही देखते सैंकड़ों की तादात में व्यापारी मौके पर इकटठा हो गए तथा गल्ला मण्डी व्यापार संघ के नेतृत्व में आक्रोश प्रकट करते हुए तोड़फोड करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग करने लगे। इस दौरान गल्ला मण्डी व्यापार संघ के संरक्षक कुलदीप पंण्डित व अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अनाज मण्डी में लगभग 25 वर्षों से बने सार्वजनिक सरकारी नगर पंचायत के शौचालयों में तोड़फोड़ कर दी और पेशाब घरों को गिरा दिया जिससे व्यापारियों एवं बाजार में आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ साथ ही सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई। इस दौरान मौके पर पहुॅंचे नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी को गल्ला मण्डी व्यापार संघ के कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी देते हुए दोषी असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराने की मांग उठाते हुए तुरन्त तोड़े गए शौचालयों को पुननिर्माण कराये जाने की मांग की उन्होंने पुननिर्माण शुरू करा दिया और व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि बाहर से आकर पेशाबघर व शौचालयों में तोड़फोड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही कराई जायेगी। चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी द्वारा दिए आश्वासन के बाद व्यापारियों का गुस्सा शान्त हो सका। इस मौके पर गल्ला मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन संरक्षक कुलदीप पण्डित राजेश कुमार सुशील कुमार कपिल कुमार प्रमोद कुमार पुनीत गर्ग प्रभात तायल राकेश कुमार आदि सहित सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
