ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

एटीएम बदलकर लोगों को चूना लगाने वाले तीन एटीएम चोर गिरफ्तार

जेवर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आर एण्ड आर साइट से एटीएम बदलकर लोगों को चपत लगाने वाले तीन एटीएम चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेने का दावा किया गया है। बताया जाता है कि उक्त एटीएम चोरों से तकरीबन 103 एटीएम कार्ड स्वैप मशीन एवं अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर एण्ड आर साइट से पकड़े गए तीनों एटीएम चोर सलमान पुत्र आजाद आफताब पुत्र साबिर एवं अमीरूददीन पुत्र इमामुददीन जिला बुलन्दशहर के गांव चिटटा सलेमपुर के रहने वाले हैं जो बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ कई थानों में संगीन धाराओं में कई मुदमे दर्ज हैं। तीनों नामजद एटीएम शातिर चोर लोगों को अपने जाल में फंसाकर एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से लोगों के खातों से धनराशि निकालकर चम्पत हो जाते थे कोतवाली जेवर पुलिस उनकी तलाश में थी मुखबिर की सूचना पर विगत दिवस यमुना एक्सप्रेसवे के निकट आर एण्ड आर साइट से घेराबन्दी कर दबोचते हुए गिरफ्तार कर लिया पूंछतांछ करने पर तीनों ने अपने नाम आफताब सलमान और अमीरूददीन बताया जिनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से लोगों से धोखा देकर लिए गए 103 अवैध एटीएम कार्ड एटीएम स्वैप मशीन एवं अवैध हथियार एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया और मजीद पूॅंछ-तांछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button