ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाराष्ट्रीय

हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया 77वें गणतन्त्र दिवस का जश्न

जेवर। विभिन्न सरकारी भवनों स्कूल कालेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर धूमधाम से मनाया गया देश की आजादी का 77वाॅ गणतंत्र दिवस इस दौरान राष्ट्रीयगान गाया और राष्ट्रीयगीत का आयोजन किया गया साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तथा देशभक्ति के तराने गुनगनाये गए।
आजादी के 77वें राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिविल कोर्ट पर न्यायधीश सूर्य चैहान व तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह नगर पंचायत कार्यालय व मेंन बाजार स्थित आजाद चैक व भगत सिंह चैक और डा0 भीमराव अम्बेड़कर पार्क पर चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी प्राथमिक एवं सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मोहम्मद सर्फे जेया विकास खणड कार्यालय पर ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती मुन्नी व खण्ड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह व ब्लाॅक प्रमुख मुन्नी देवी, आदर्श कन्या इण्टर काॅलिज पर प्रधानाचार्य रेनू भारती कमर टैक्नीकल इण्टर कालिज पर पूर्व चेयरमेंन पद के प्रत्याशी रहे मोहम्मद इलियाश कुरैशी ने जनता इण्टर कालिज पर प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने प्रज्ञान पब्लिक स्कूल रामपुर रोड़ पर प्रबन्धक हरीश कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने कहा कि 15 अगस्त सन 1947 को देश को अंग्रेजों के चुंगल से आजादी मिली था आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी सन 1949 को देश का कानून संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी सन 1950 को देश में लागू किया गया जिसका आज सभी देशवासी 77वाॅं गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का आनन्द तभी हासिल होगा जिस प्रकार सभी देशवासियों ने एकजुट होकर देश को आजाद कराने की लड़ाई लड़ी थी उसी तरह हम सभी देशवासी आपसी प्रेम एवं एकजुट होकर साथ रहें। इस अवसर पर नगर के तकरीबन सभी वार्डों के वार्ड सभाषद व बड़ी तादाद में नगर के गणमान्य लोगों के अलावा नगर पंचायत के कार्यालय लिपिक शिवकुमार सिंह सुरेन्द्र सिंह रावत दिनेश शर्मा उर्फ दिन्नु संजीव कुमार कामरान उर्फ सोनू अब्बासी रहीस अब्बासी आलोक पटेल उमेश कुमार सैनी राजेश पहाड़िया सहित नगर पंचायत का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button