ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं को भी किया जेवर टोल पर गिरफ्तार

जेवर। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में अपनी मांगों आन्दोलन कर रहे किसानों को जबरन उठाकर जेल भेजे जाने को लेकर किसानों ने बन्द किसानों रिहाई हेतु नोएडा दिल्ली जाने का रूख किया है इसी के मददेनज़र भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रहे थे जिनको जेवर टॉल प्लाज के समीप ही जेवर पुलिस ने रोक लिया और हिरसत में लेकर थाने ले आए। बता दें कि बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में जा रहे भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं सुबह ग्यारह बजे साबौता कट जेवर स्थित कैंप कार्यालय जीरो पॉइंट यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा उर्फ बाबा मा0 धर्मसिंह जीवन सिंह प्रधान नत्थी शर्मा वकील पहलवान नबाव कुरैशी शौकीन पहलवान सहित काफी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button