यीडा ने सेक्टर 29 तिरथली से की किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय भूखण्ड वितरण करने की शुरूआत
किसान नेता विरेन्द्र उर्फ बिल्लु ताऊ को दिया पहला भू-खण्ड आरक्षण पत्र

ग्रेटर नोएडा/जेवर। किसानों द्वारा यमुना विकास प्राधिकरण से वर्षों से निरन्तर की जा रही 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा एवं 7 प्रतिशत विकसित आवासीय भू-खण्ड की किसानों की मांग अब प्रबल होती नज़र आ रही है जिसकी शुरूआत प्राधिकरण ने सेक्टर 29 स्थित क्षेत्र के गाॅंव तिरथली खेड़ा निवासी किसान नेता विरेन्द्र उर्फ बिल्लु ताऊ को भू-खण्ड का प्रथम आरक्षण पत्र देकर की गई है। यीड़ा फिलहाल तिरथली के कुल 588 किसानों को 7 प्रतिशत के प्लाट आवंटित करेगा।
बता दें कि पिछले काफी लम्बे समय से किसानों द्वारा यमुना विकास प्राधिकरण से 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड एवं 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की निरन्तर मांग की जा रही थी सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण ने किसानों की मांगों को अमलीजामा पहनाते हुए सेक्टर 29 तिरथली के 588 किसानों को उनका 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड दिए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए किसान नेता विरेन्द्र सिंह उर्फ ताऊ बिल्लु को आवासीय प्लाॅट हेतु आरक्षित पत्र देकर शेष 587 किसानों को उनके पते पर डाक द्वारा भेजे गए हैं। जिससे तिरथली के किसानों में खुशी देखने को मिल रही है इस दौरान यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किसान विरेन्द्र सिंह उर्फ ताऊ बिल्लु को आरक्षण पत्र देते हुए कहा कि अपैरल पार्क परियोजना के तहत तिरथली के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था जिसके बदले में किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड दिए जा रहे हैं। अधिग्रहण के बाद से ही यहां के किसानों द्वारा समय समय पर 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड की मांग उठाई जा रही थी जिनमें से एक किसान को मौके पर 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड हेतु आरक्षण पत्र दिया गया बाकी शेष 587 शेष किसानों को आवंटित भू-खण्ड के आरक्षित पत्र उनके आवासों पर डांक द्वारा भेजे जा रहे हैं बाद में सभी किसानों को मौके पर उनका भौतिक कब्जा भी दे दिया जायेगा। इस मौके पर एसीईओ राजेश कुमार सिंह ओएसडी शैलेन्द्र कुमार सिंह और नायव तहसीलदार मनीष कुमार सहित कई विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
