चैiरोली कैम्प कार्यालय पर बैठक कर उठाईं किसानों की समस्याऐं


जेवर। गांव चैरौली स्थित भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रामकुमार शर्मा ने की बैठक में क्षेत्र एवं गांव के सम्मानित किसान सरदारी बुजुर्गों और नौजवान साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में किसानों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि दिनांक 25 मई को जेवर तहसील परिसर में एक पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों किसान अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे। यमुना प्राधिकरण द्वारा लगातार की जा रही वादा खिलाफी खुर्जा पुल की सीढ़ियों का निर्माण न होना ग्रेटर नोएडा आने जाने पर टोल टैक्स वसूली आधार कार्ड के आधार पर स्थानीय लोगों को चढ़ने-उतरने की सुविधा न मिलना किसानों को चार गुना मुआवजे से वंचित रखना किसानों के बच्चों को रोजगार न देना विस्थापित किसानों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना एक तरफ किसानों को खाद और यूरिया नहीं मिल पा रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की मनमानी ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं धान की खेती का समय बिल्कुल नजदीक है, लेकिन किसानों के सामने सबसे बड़ा संकट खेती के जरूरी संसाधनों का खड़ा हो चुका है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद और यूरिया नहीं मिल रही, जबकि बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है भारतीय किसान यूनियन मांग करती है कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और यूरिया उपलब्ध कराई जाए तथा बिजली विभाग की मनमानी पर रोक लगाकर किसानों को निर्बाध बिजली दी जाए। भारतीय किसान यूनियन स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि क्षेत्र के किसानों का विकास के नाम पर हो रहे विनाश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब किसान अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं 25 मई की पंचायत किसानों के भविष्य और अधिकारों की निर्णायक पंचायत होगी। सभी क्षेत्रवासियों, किसान भाइयों, माताओं, बुजुर्गों और नौजवान साथियों से अपील है कि भारी संख्या में पहुंचकर इस पंचायत को सफल बनाएं। या तो किसानों की मांगें मानी जाएंगी नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
