ग्रेटर नोएडाजेवरनोएडाप्रशासनराजनीति

किसानों ने मनाई बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्य तिथि

गभाना/टप्पल/जेवर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वी पुण्यतिथि पर किसान नेता विजयवीर चैधरी व किसान नेता गुलजार बापू के नेतृत्व में तहसील गभाना परिसर में पुण्य तिथि मनाई गई। अध्यक्षता खिच्छू सिंह ने की इस अवसर पर किसान नेता विजय वीर चैधरी ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपना हक लेना सिखाया तथा संगठित होना सिखाया बाबा महेंद्र सिंह टिकैत सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे। वहीं गुलजार बापू ने कहा कि बाबा टिकैत के हुक्के की गड़गड़ाहट से सरकार हिल जाती थी उन्होंने सदैव अपना जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया उन्हें हम हृदय से नमन करते हैं। किसान नेता मुस्तकीम पठान ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। पुण्यतिथि मनाने वालों में चैधरी विजयवीर सिंह देवी चरण मामा सिकंदर कुरैशी गुलजार बापू डॉक्टर सोरन सिंह मुस्तकीम पठान रमेश चैहान राजकुमार रमेश प्रधान भैया जी प्रेमवीर चैधरी मलखान सोलंकी अशोक सिंह राकेश चैहान ओमप्रकाश चैहान खिच्छू सिंह भूरा गंगाई महावीर स्वामी साहब सिंह नंबरदार नरेंद्र सिंह बनी सिंह आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button