कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे न हटाने व निष्पक्ष पैमाइश नहीं करने पर डीएम के नाम दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन

टप्पल। कस्बा टप्पल एवम् नूरपुर, घरबरा गांव के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों तथा मौहर्रम मेला इंतजामियां कमेटी रजिस्टर टप्पल के दर्जनों लोगों ने शुक्रवार 15 मई 2026 को कस्बा टप्पल स्थित हजीरे वाले कब्रिस्तान पर दूसरे समुदाय के रिटायर फौजी द्वारा विगत 5 माह से अवैध कब्जा करने पर थाना टप्पल से लेकर उत्तर प्रदेश शासन तक कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने सैकड़ो शिकायतें देने के बावजूद राजस्व विभाग द्वारा निष्पक्ष पैमाइश नहीं करने पर डीएम अलीगढ़ को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी टप्पल नरेंद्र कुमार शर्मा व डाक द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ,एसएसपी अलीगढ़ को भेजा गया है।
समस्त कब्रिस्तान सुरक्षा संगठन टप्पल के संयोजक एवं मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी रजिस्टर्ड टप्पल के महासचिव दिलशाद अली खान ने बताया कि पांच सूत्रीय ज्ञापन में मांग की गई है कि हजीरे वाले कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद नायव तहसीलदार टप्पल प्रियंका शर्मा, कानूनगो टप्पल होमदत्त वर्मा, कानूनगो जट्टारी बनी सिंह, टप्पल लेखपाल विनोद कुमार शर्मा ने निष्पक्ष कब्रिस्तान की पैमाइश नहीं की है और अवैध कब्जे धारी के पक्ष में बाला ही बाला में गलत आख्या अधिकारियों को भेज दी है,जो गलत है, कब्रिस्तान कमेटी के लोगों की देखरेख में राजस्व टीम एवं पुलिस बल की देखरेख में हजीरे बाले कब्रिस्तान की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए। शिकायतकर्ता दिलशाद अली खान को लेखपाल टप्पल विनोद कुमार शर्मा, कानूनगो टप्पल होमदत्त वर्मा, कानूनगो जट्टारी बनी सिंह और अवैध कब्जे धारी संदीप अत्री, देवेंद्र फौजी ,शमशाद आदि के द्वारा हत्या कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है , शिकायतकर्ता दिलशाद अली खान की सुरक्षा कराई जाए, भूमाफियाओं को रास्ता ,शमशान आदि की भूमियों को घिरवाने वाले टप्पल लेखपाल विनोद कुमार शर्मा, टप्पल कानूनगो होमदत्त वर्मा, जट्टारी कानूनगो बनी सिंह, नायव तहसीलदार टप्पल प्रियंका शर्मा को शासन के अनुसार कार्य नहीं करने पर तहसील खैर से जनहित में हटाया जाए। हजीरा वाले कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे धारी संदीप अत्री को अवैध निर्माण कार्य दबंगई के बल पर नहीं करने दिया जाए। हजीरा वाले कब्रिस्तान के निष्पक्ष पैमाइश कराने के लिए नायब तहसीलदार टप्पल प्रियंका शर्मा, राजस्व निरीक्षक टप्पल होमदत्त वर्मा, राजस्व निरीक्षक जट्टारी बनी सिंह , टप्पल लेखपाल विनोद कुमार शर्मा को पैमाइश टीम में नहीं रखा जाए। थाना प्रभारी टप्पल नरेंद्र कुमार शर्मा ने पांच सुत्रीय ज्ञापन लेने के बाद विस्तार से कब्रिस्तान की समस्या को सुना और अपने फोन से उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन देने आए लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी अवैध कबजेदारी को अवैध कब्जा कब्रिस्तान की भूमि पर नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर शाहिद खान,इरशाद अली, वहीद ठेकेदार, मौलाना इमरान खान,दिलशाद अली खान, रहीस खान, सलीम खान मुल्लाजी, नवाब खान, आजाद खान, गुलजार खान, सोहेल खान,नदीम खान, वसीम खान, बबलू खान, असगर अली आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
