एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासन

वेतन नहीं मिलने से नाराज राष्ट्रीय हेल्थ मिशन कर्मचारियों ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना प्रदर्शन

तीन दिनों तक काली पटटी बांधकर जताया रोष, दी आन्दोलन किए जाने की चेतावनी कहा वेतन नही ंतो काम नहीं

जेवर। तीन माह से वेतन नहीं दिए जाने से नाराज राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना देकर प्रदर्शन किया तथा तीन दिनों तक काली पटटी बंाधकर रोष जाताया और चेतावनी देते हुए कहा कि तीन माह से रूका वेतन अगर जल्दी ही उन्हें नहीं दिया गया तो वह आन्दोलन कर प्रदर्शन करेगें।
एनएचएम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने एक दिवसयी धरना देकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान एक सुर में उन्होंने कहा कि परमानेन्ट (स्थाई) कर्मचारियों को उनसे कई गुना अधिक वेतन दिया जाता है जबकि वह परमानेन्ट कर्मचारियों से कहीं ज्यादा कार्य करते हैं उनको भी उनके समान वेतन दिया जाना चाहिए कम वेतन और काम अधिक किए जाने के बावजूद भी कई कई माह तक उनका वेतन रोक दिया जाता है जिससे उन्हें घर का खर्चा चलाना काफी मुश्किल हो जाता है अगर उन्हें जल्दी ही वेतन नहीं दिया गया और स्थाई कर्मचारियों के बराबर उनका वेतन नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन करेंगे। उन्होंने पुनः कहा कि विभाग पहले उन्हें वेतन दे अब अगर उन्हें वेतन नही ंतो वह भी काम नहीं करेंगे पहले रूका हुआ वेतन दो तब वह कार्य करेंगे। धरना प्रदर्शन का नेत्त्व लैबटैक्नीशियन प्रभारी राधानाथ ने किया इस मौके पर डालचन्द सैनी श्रीमती अंजुम निगार ऋषि कुमार राजेश फृलवारिया अशोक कुमार ए0एनएम0 श्रीमती आरती देवी अरूणलता संतोष कुमार रंजना राय शशी राय रिया राय सुनीता देवी पिंकी देवी भरत सिंह यादव आसिम खाॅंन अजय कुमार हेमन्त राहुल बीपीएम कुलदीप राणा पौरूष कुमार सहित सभी हेल्थ मिशन के संविदा कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button