आर0ओ0 कैंट कम्पनी द्वारा की जा रही मिटटी खनन से स्थानीय लोग परेशान आक्रोशित किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

जेवर/रबूपुरा। राष्ट्रीय किसान यूनियन राष्ट्रीय महासचिव शाहिद प्रधान के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 स्थित केंट आर0ओ0 कंपनी द्वारा बेतरतीब तरीके से किया जा रहा मिटटी का अवैध खनन से उड़ रही भयनक धूल से परेशान किसानों एवं आम लोगों ने कम्पनी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और मांग की गई कि उक्त कम्पनी मिटटी खनन कराने से पहले धूल को रोकने का इंतजाम करे और किसानों की मांगे पूरा होने तक पूरी तरह से कार्य रखे अन्यथा राकियू के बैनर तले पीड़ित किसान आन्दोलन करेंगे।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 स्थित केंट आर0ओ0 कम्पनी द्वारा अवैध तरीके से कराई जा रही मिटटी खनन से उड़ रही धूल आम जन मानस के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गंभीर एवं चिंता का विषय है। खनन से उड़ने वाली धूल एवं प्रदूषण के कारण आसपास के स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को सांस लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और आमजन के जीवन के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई करते हुए नियमों के अनुरूप जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग की गईं। उन्होंने कहा कि जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण में सर्वोपरि है। क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने रबूपुरा थाना से आग्रह करते हुए कहा कि थाना पुलिस उक्त कम्पनी द्वारा अवैध तरीके से आमजन मानस के स्वास्थ्य खिलवाड़ उड़ाई जा रही धूल को रोकने हेतु तत्काल अवैध खनन को रोकने के लिए कदम उठाये जाएं। मिटटी खानन से उड़ रही धूल को रोक कर आमजन मानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा किए जाने की मांग की इस दौरान के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
