निर्मम हत्या: लापता हुए नाबालिग किशोर का शव मिला मचा हड़कम्प परिजनों ने लगाया कुकर्म के बाद प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या किए जाने का आरोप
यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने पहुॅंचे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाकर घर भेजा

जेवर। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांव बनवारीपुर से गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक नाबालिग किशोर का नजदीक के गाॅंव स्थित एक खण्डहर मकान के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैली गई और उस समय सम्पूर्ण क्षेत्र में जबरदस्त हड़कम्प मच गया जबकि मृतक नाबालिग का प्राइवेट पार्ट व जीभ काटकर निर्मम हत्या किए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और अधिक भड़क गया। और भारी तादाद में ग्रामीण इकटठा होकर जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर आ गए और यमुना एक्सप्रेसवे को जाम करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर बैठ गए और हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। हाइवे को जाम करने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए तथा आनन फानन में मौके पर पहुॅंची थाना कोतवाली पुलिस ने उन्हें कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और समझा बुझाकर हाइवे को जाम करने से रोक दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गाॅंव बनवारीपुर निवासी रवि भूषण शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र गोपाल शर्मा गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया जिसकी खूब तलाश की गई मगर कहीं उसका कोई सुराग नही लग सका जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस में उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी शुक्रवार की रात्रि खोजबीन के दौरान जैसे ही नाबालिग किशोर गोपाल शर्मा का शव गांव की सीमा के नजदीक बने गांव रोही के एक खण्डहर मकान में पड़ा मिला तो वैसे ही शव मिलने की सूचना जंगल में लगी आंग की तरह गांव सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में तेजी से फैल गई देखते ही देखते खड़हर मकान की तरफ ग्रामीणों का जन सैलाव उमड़ पड़ा मृतक नाबालिग किशोर के शव को देखकर लोगों के उस समय रोंगटे खड़े हो गए जबकि हत्यारों द्वारा नाबालिग किशोर की जिस दुर्दान्त तरीके से निर्मम हत्या की उसका प्राइवेट पार्ट एवं जीभ भी काट दिये तथा सिर से लेकर उसके शरीर के कई हिस्सों पर गम्भीर चोटों के निशान मिले इतना ही नहीं करीब दो दिनों तक उसके सिर से खूंन का बहना बंद नहीं हुआ जिससे परिजन एवं ग्रामीणों गुस्सा भड़कने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुॅंची कोतवाली पुलिस ने मृतक किशोर के शव को अपने कब्जे में ले लिया और आनन फानन में पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
