व्यापारी नेता ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर लगाया अवैध उगाही का आरोप
मुख्यमंत्री व पुलिस कमिश्नर को भेजा शिकायती पत्र
जेवर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महासचिव कुलदीप पण्डित ने प्रदेश के मुखिया एवं गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र भेजकर जेवर में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर नो एण्ट्री के नाम पर वाहनों से अवैध उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग परेशान हैं व्यापारियों ने उक्त इंस्पैक्टर के खिलाफ कार्यवाही कराये जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जेवर के महासचिव कुलदीप पण्डित ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस कमिश्नर को भेजे पत्र में कहा कि उक्त ट्रैफिक इंस्पैक्टर द्वारा जेवर नगर में सामान लेकर आने वाले माल वाहनों से नो एण्ट्री के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है लोकल में भी नो एण्ट्री के समय में पैसे वसूल कर वाहनों को पास कराया जाता है जिसकारण नो एण्ट्री का उददेश्य तो समाप्त हो ही रहा है साथ ही व्यापारियों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। उन्होंने ट्रैफिक इंस्पैक्टर पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि नगर के व्यापारियों का उत्पीड़न करने के लिए इनके द्वारा बिना कारण बताये व्यापारियों के माल वाहनों को रोककर परेशान किया जाता है जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नो एण्ट्री के कारण बाहर का कोई भी माल वाहन जेवर आने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से आवश्यक आपूर्ति वाधित हो रही है बाहर से जेवर आने वाले वाहनों के स्वामी ट्रांसपोर्टर नो एण्ट्री के कारण जेवर के लिए अपने वाहनों में माल लोड़ कराने से कतराने लगे हैं नगर में अनाज़ दाना आदि मंगाना मुश्किल हो गया है। अवैध उगाही के कारण वाहनों की एंण्ट्री नहीं होने की वजह से व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है व्यापार ठप होने से व्यापारी जीएसटी व मण्डी शुल्क सहित अन्य करों की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण राज्य सरकार को प्रतिदिन लाखों रूपयों की राजस्व हानि हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ट अधिकारियों को दिए पत्र में जेवर में तैनात टेªफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच कर कठोर कार्यवाही जान माल की सुरक्षा और नगर में छः पहिया माल वाहनों की नो एण्ट्री समाप्त किए जाने की मांग की है।
