ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

फ्रंट आफिस खोले जाने के विरोध में बैनामा लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी ज़ारी

जेवर। सरकार द्वारा प्रोपर्टी बैनामा रजिस्टरी के लिए फ्रंट आफिस खुलवाये जाने से नाराज़ बैनामा रजिस्टरी कार्य से जुड़े बैनामा लेखकों (कातिबों) एवं क्लर्कांे (मुंसियों) तथा स्टाम्प विक्रेता एकजुट होकर उपनिबन्धक कार्यालय पर तकरीबन 14 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह फ्रंट आफिसों को बंद कर चलती आ रही रजिस्टरी व्यवस्था को चालू करें।
तकरीबन 14 दिनों से रजिस्टरी कार्यालय पर बैठे अनिश्चितकालीन धरनारत कातिब रजिस्टरी बैनामा लेखक संघ जेवर के अध्यक्ष सुभाष तालान एडवोकेट ने कहा कि सरकार उपनिबन्धक कार्यालयों को बंद कर निबंधन कार्य का निजीकरण कर रही है जिसका दस्तावेज लेखक संघ पूरी तरह से विरोध करता है इसी को लेकर सभी बैनामा दस्तावेज लेखक सरकार द्वारा निजीकरण कर खुलवाये गए सभी फ्रंट आफिसों को बंद कराने की मांग करते हैं। बैनामा दस्तावेज लेखक संघ जेवर के अध्यक्ष सुभाष तालान ने कहा कि सरकार ने फ्रंट आफिस खुलवाकर रजिस्टरी दस्तावेज लेखनी में लगे हजारों लाखों लोगों को बेरोजगार करने का कार्य किया है जिससे इस कार्य में लगे दस्तावेज लेखकों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार खोले गए फ्रंट आफिसों को तुरन्त बंद कराये बैनामा दस्तावेज लेखक संघ सरकार के विरूद्ध उग्र आन्दोलन करने को विवश होगी आन्दोलन उस वक्त तक बंद नहीं होगा जबतक सरकार किए गए फ्रंट आफिस निजीकरण को वापस न ले लेगी इस मौके पर दस्तावेज लेखक के सचिव आशीष चैधरी अब्दुल हसन अमित कुमार बंटी कुमार अशोक अग्रवाल उर्फ बुडबुड सतवीर सिंह हरिओम चैधरी पवन तालान अजय पाल सोलंकी बृजमोहन लोकेश जनमेदा जगन शर्मा हेमन्त गौड दीपक परमार महेश छौंकर शिवकुमार तालान मुदित शर्मा गिर्राज शर्मा जगदीश शर्मा जसवंत मन्नू आदि सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button