सलीम राव बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय सचिव समर्थकों में खुशी की लहर

जेवर। समाजवादी पार्टी के युवानेता व समाजसेवी मौहल्ला सराय नेन सिंह टप्पल रोड़ जेवर निवासी सलीम राव को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है उनके समर्थनों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव व सपा हाईकमान के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए सपा को मजबूत करने का वादा किया है।
जेवर के मौहल्ला सरायनैन सिंह टप्पल रोड़ निवासी युवा सपानेता व समाजसेवी सलीम राव ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी की राष्ट्रीय कार्यकारणी व सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आला कमान ने उन्हें लोहिया वाहनी का राष्ट्रीय सचिव बनाकर उन्हें जो सम्मान दिया है वह राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदैव ऋणी रहेगें और पद पर रहते हुए जनजन तक सपा की विचारधारा को पहुॅंचाने में जीतोड़ मेहनत कर समाजवादी पार्टी को हर कदम पर हर सम्भव मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह आगामी वर्ष 2027 में प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनावों की तैयारी में जुट जायें आगामी विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी विधान सभा हर बूथ पर मजबूत करने का कार्य जल्दी ही शुरू किया जायेगा। सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सपा आला कमान द्वारा उनको समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी का राष्ट्रीय सचिव बनाकर संगठन को मजबूत करने हेतु दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ठीक समय पर ठोस कदम उठाने की सराहना की है। इस मौके पर विवके बैनीवाल नवाब कुरैशी असलम खांन वाहिद राव आदि सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
