डायमंड एजुकेशनल स्कूल जेवर में विद्यार्थियों द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम‘ प्रोग्राम के तहत किया गया वृक्षारोपण

जेवर/ग्रेटर नोएडा। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं, यह हरियाली के साथ साथ बारिश बरसाने, प्रदूषण को कम करने, तापमान को घटाने के लिए बहुत आवश्यक हैं,आज जिस तरह से पेड़ों को काटा जा रहा है यह आगे चलकर हमारे लिए विनाशकारी साबित होगा, इसलिए आज हमें जरूरत है ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की, इसलिए आइए हम सभी मिलकर एक पेड़ मां के नाम लगाकर इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ करें, उक्त विचार डायमंड एजुकेशनल स्कूल के कार्यकारी प्रबंधक व समाजसेवी मौ. सुलेमान कुरैशी ने बच्चों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहे। इसके पश्चात उन्होंने व बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौ0 सुलेमान ने बच्चों को वृक्षों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे मित्र हैं जो हमें जीवन जीने के लिए प्राणवायु (ऑक्सीजन) शुद्ध हवा फल फूल और ठंडी छाया देते हैं। यह पृथ्वी का संतुलन बनाए रखते हैं और पर्यावरण को हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त रखते हैं। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों से वृक्षारोपण के लिए नारे भी लगवाए।
