एक्सक्लूसिव खबरेंग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासन

नगर पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

जेवर। नगर पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। और आगे भविष्य में नगर की साफ सफाई और स्वच्छता को स्वदृड बनाने की अपील की गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के जयंती के मौके पर बापू देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस दौरान नगर पंचायत जेवर के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। और साथ ही, शासन द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ैठड 2.0) के अंतर्गत चार डस्टबिन के उपयोग एवं कचरे के उचित पृथक्करण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर के कई वार्ड सभासदों सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भाग लेकर नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button