पी0एम0 श्री प्राथमिक विद्यालय नं0 2 में हुआ मदर मेला कार्यक्रम का आयोजन

जेवर। गुरुवार को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जेवर नम्बर- 2 गौतम बुद्ध नगर में मदर मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महिला अध्यक्ष लक्ष्मी द्वारा फीता काटा गया तथा माताओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए0आर0पी0 विज्ञान जेवर अर्चना शिरोमणि द्वारा की गई। कार्यक्रम के अवसर पर अध्यापिकाओं ने ए0आर0पी0 का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया प्रधानाध्यापक दीवान सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पी0एम0 श्री प्राथमिक विद्यालय जेवर नम्बर-2 गौतमबुद्धनगर में आयोजित मदर मेला कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचासीन महिला शक्ति को मालाऐं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरस्वती वंदन के बाद माताओं एवं बच्चों की खेल प्रतियोगिता कराई गई खेल प्रतियोगिता के बाद माताओं द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी भाग लिया । इस मौके पर महिलाओं द्वारा निर्मित सामान का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बालिका सुरक्षा बालिका शिक्षा और बालिका सम्मान पर अपने विचार रखे। इसके बाद प्रगति मेले का भी आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा निर्मित टी एल एम की प्रर्दशनी लगाई गई तथा बच्चों को निपुण बनाने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई सभी महिला शक्ति द्वारा विद्यालय को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। प्रधानाध्यापक दीवान सिंह द्वारा कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि मदर मेला में अपने-अपने क्षेत्र की महान विभूतियां उपस्थित रहीं जिनका कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यक्रम में आए सभी आगन्तुकों को सूक्ष्म जलपान कराकर प्रोग्राम का समापन किया गया।
