कोल इंडिया के सहयोग से महिला सशक्तीकरण हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन

जेवर गौतमबुद्धनगर। महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से म्दजतमचतमदमनतेीपच-ैापसस क्मअमसवचउमदज ज्तंपदपदह च्तवहतंउ (म्ैक्ज्च्) इण्टरप्रेन्यूरशिप स्किल डबलपमेन्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्ब्टै (डीएसवीएस) जेवर पर किया गया उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मार्च से प्रारम्भ होकर 8 जुलाई 2026 तक संचालित हुआ।
(डीएसवीएस) क्ब्टै जेवर पर आयोजित कार्यक्रम के संचालक शिवराम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास एवं उद्यमिता से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्ब्टै (डीएसवीएस) जेवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोल इंडिया लिमिटेड का सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के कौशल, मेहनत और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने का अवसर था। क्ब्टै (डीएसवीएस) का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के अवसर पहुँचाना है। संस्था भविष्य में भी महिला सशक्तीकरण एवं कौशल विकास से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कुल 300 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में शामिल हुए जिनमे से 298 विद्यार्थी सफल हुए जिन्हें आज प्रमाण पत्र नगर पंचायत सदस्य सुरेंद्र सक्सेना के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कराये गए।
