एयरपोर्ट क्षेत्र में नशे में धुत पड़ा व्यक्ति पुलिस गिरफ्त से झल्लाया, हुआ दरोगा जी पर हमलावर
पीसीआर में बैठाकर कानीगढ़ी रोड़ स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडीकल कराने ले जा रहे थे दरोगा जी

जेवर। सोमवार को जेवर क्षेत्र में बने नोएडा इण्टरनेशनल जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित सड़क किनारे हुए गडढ़े में एक कार के गिर जाने की सूचना पर पहुॅंची थाना पुलिस को कार के निकट शराब पीकर औंधे मूॅंह पड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेंडिकल के लिए अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाना उस समय भारी पड़ गया जबकि वह उसे लेकर नगर पंचायत कार्यालय रोड़ से जेवर के कानीगढ़ी रोड़ स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जा रहे थे कि वह मौका पाकर पुलिस की गाड़ी से उतर गया। और भागने का प्रयास करने लगा तो वैसे ही पुलिस गाड़ी में बैठे दरोगा जी भी गाड़ी से नीचे उतर गए और उसे पकड़ने लगे मगर शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने उन पर हमला बोल दिया और हाई बोल्टेज ड्रामा करते हुए हाथापाई शुरू करने का प्रयास किया तो देखते ही देखते दरोगा जी की सूचना पर पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुॅंच गयीं जिनमें आए पुलिस कर्मियों ने ड्रामा कर रहे नशे में धुत व्यक्ति को दबोच लिया और थाने ले गए।
बता दें कि सोमवार को एयरपोर्ट चैकी इंचार्ज धीरज कुमार सिंह को नवनिर्मित नोएडा इण्टरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के निकट सड़क किनारे हुए गडढ़े में एक कार के गिर जाने की सूचना मिली सूचना मिलते ही वह एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित मौके पर पहुॅंच गए तो वहां नशे धुत पड़े व्यक्ति को उठाकर पुलिस की गड़ी में बैठा लिया और मेंडीकल कराने के लिए जेवर के कानीगढ़ी रोड़ स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर निकल पड़े जिससे शराब के नशे में धुत व्यक्ति झल्ला गया और उनसे अपने आपको छोड़ने की कहने लगा उन्होंने उसे नहीं छोड़ा उसे लेकर जा रही गाड़ी जैसे ही नगर पंचायत माता मन्दिर रोड़ पर पहुॅंची तो वह मौका पाकर गाड़ी से उतर गया और भागने का प्रयास करने लगा दरोगा जी ने उसका पीछा किया तो वह हमलावर हो गया तथा दरोगा जी से हाथापाई और मारपीट करने का प्रयास करने लगा जिसकी वहां मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने वीड़ियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिससे पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते दरोगा जी की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुॅंच गईं तथा नशे की हालत में हाईबोल्टेज ड्रामा कर रहे व्यक्ति को काबू कर राहत की सांस लेते हुए थाने ले गए उक्त मामले कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा दरोगा के साथ हाथापाई का चर्चा दुरूस्त नहीं है आरोपी शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था जिसको हिरासत में ले लिया गया है उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
