ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडाप्रशासन

दुकानदार की पत्नी ने कराई अवैध वसूली करने वाले दो दबंगों के खिलाफ मारपीट कर घायल किए जाने की रिपोर्ट दर्ज

जेवर/जहाॅगीरपुर। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जहाॅंगीरपुर में गुरूवार के दिन लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चूडी की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक दुकानदार की पत्नी ने कोतवाली में दो लोगों पर दबंगई कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चूडियां तोड़कर नुक्सान पहुॅंचाने गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।
जेवर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जहाॅंगीरपुर के मौहल्ला लिक्खलाठान निवासी नसीम पत्नी ईशहाक ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखते हुए कहा कि कस्बा जहाॅंगीरपुर में गुरूवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लगभग 15 साल से वह अपने पुत्र जाकिर के साथ चूड़ी आदि सामान बेचने की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं इससे और पूर्व समय से उनके पति इश्हाक भी यहीं दुकान लगाते थे। 16 जुलाई गुरूवार को भी वह अपने पुत्र जाकिर के साथ चूड़ी की दुकान लगाकर बैठी थी कि कस्बे के ही आकाश व विकास दो युवक आए उसके पुत्र से जाकिर से पैसों की डिमांण्ड करने लगे जाकिर ने कुछ देर बाद के लिए बोला तो दोनों भद्दी-भद्दी गालियां बकनी शुरू कर दीं प्रार्थिंया व प्रार्थिया के पुत्र ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों चूड़ी आदि सामान फैंकते हुए प्रार्थिया व उसके पुत्र जाकिर के साथ मारपीट की जिससे उनके पुत्र जाकिर व उनके काफी चोटें आईं हैं वहां मौजूद कुछ लोगों जैसे तैसे उन्हें बचाया वह धमकी देकर गए हैं कि आइन्दा अपनी दुकान यहां नहीं लगाना अन्यथा अंजाम बुरा होगा। उसने कहा कि उक्त दबंग लोगों के आतंक से अन्य कई दुकानदार परेशान हैं वह बिना किसी पर्ची रसीद दिए दुकानदारों से अवैध तरीके से वसूली करते हैं पुलिस प्रशासन द्वारा इनके विरूद्ध अगर कार्यवाही नहीं की तो इन लोगों का कस्बा क्षेत्र मे और अधिक आतंक बढ़ जायेगा पीड़िता ने उक्त दबंग दोनों लोगों के साथ सुसंगत धाराओं में कठोर से कठोर कार्यवाही कराने की मांग की है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपिया के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button