ग्रेटर नोएडाजेवरदिल्ली एनसीआरनोएडा

प्राधिकरण की वादा खिलाफी से गुस्साए किसानों ने नगला भटोना के सैक्टर रोड़ पर धरना प्रदर्शन कर जताया रोष

सात प्रतिशत विकसित आवासीय भू-खण्ड की मांग ने जोर पकड़ा, किसानों ने उठाई अपने अधिकारों की आवाज, किसानों ने कहा पहले हमारी मांगें पूरी करो बाद में काम शुरू करो

जेवर/रबूपुरा। नगला भटोना के सैक्टर रोड़ पर शनिवार को ग्राम तिरथली के प्रधान व राकियू के राष्ट्रीय महासचिव शाहिद प्रधान के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्राधिकरण की वादा खिलाफी से गुस्साए किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही मांगें पूरी नहीं कीं गयीं तो क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिल्डरों द्वारा किए जा रहे कार्यों को रूकवाया जायेगा।
प्राधिकरण की वादा खिलाफी से गुस्साए किसानों ने तिरथली के प्रधान व राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शाहिद प्रधान के नेतृत्व में शनिवार को हजारों की तादाद में इकटठा होकर नगला भटौना सैक्टर रोड़ स्थित विपिन चैधरी की ट्यूबवैल पर धरना प्रदर्शन किया और प्राधिकरण के विरूद्ध नारेबाजी कर शीघ्र किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए तिरथली के प्रधान व राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शाहिद प्रधान ने कहा कि तकरीबन एक वर्ष पहले सैक्टर 29 में एक बिल्डर द्वारा लिए जा रहे कब्जे को किसानों द्वारा रोके जाने पर प्राधिकरण के ओएसडी महोदय द्वारा मौके पर पहुॅंच कर किसानों से वादा किया गया था कि किसी भी भूखण्ड पर कब्जा लेने से पहले किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड देने के बाद ही कब्जा लिया जायेगा। प्राधिकरण के ओएसडी किसानों से किया अपना वादा भूल गए किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय भू-खण्ड देना तो दूर वह किसानों की अन्य समस्याओं का भी समाधान नहीं करा रहे किसानों में उनकी वादा खिलाफी से काफी गुस्सा पनप रहा है उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय विकसित भू-खण्ड नहीं दिया जायेगा और गांवों की आबादी को नहीं छोड़ा जायेगा किसान भी किसी बिल्डर को कब्जा लेने नहीं देगा। उन्होंने पुनः प्राधिकरण से मांग उठाई कि वह पहले किसानों को 7 प्रतिशत आवासीय विकसित भू-खण्ड दे और आबादी को छोड़े दे तभी किसान भूमि पर कब्जा लेने देगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता दीपक नम्बरदार व संचालन विनय चैधरी ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच शाहिद प्रधान बिजेन्द्र सिंह रविन्द्र सिंह उदयवीर सिंह ब्रजपाल सिंह विपिन चैधरी अमरपाल सिंह जगवीर सिंह तेवतिया सतेन्द्र कैप्टन हरिश्चन्द जाटव डा0 उमेश शर्मा व संगठन के सभी कार्यकर्ताओं सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button