तालीम के बिना इज्जत हासिल नहीं कर सकता इंसान: मौलाना . महमूद असद मदनी राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीअत उलेमा ए हिन्द

जेवर। आर आर काॅलौनी जेवर स्थित मदरसा दारूल उलूम सुब्हानिया में आयोजित तालीमी बेदारी काॅन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए जमीअत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि बड़ी बड़ी इमारतें बना लेने से इंसान बिना शिक्षा हासिल किए इज्जत नहीं पा सकता शिक्षा हासिल कर पहले हमें अपना किरदार बनाना होगा उन्होंने मुआशरे की तामीर व इस्लाह के लिए मकतबों के जरिए बच्चों में तालीमी बेदारी पैदा करनी होगी जिससे उनमें दीनी व इखलाकी तरबियत अपने से छोटों पर सफक्कत बड़ों का एहतराम माॅं बाप के साथ अच्छा हसने सलूक तथा लोगों से हमदर्दी रखने का जजबा पैदा हो सके।
मदरसा दारूल उलूम सुब्हानिया में तालीमी बेदारी काॅन्फेंस को सम्बोधित करते हुए जमीअत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद महमूद असद मदनी ने पुनः कहा कि किसी भी बस्ती एवं कौम की असल तरक्की और बहतरी के लिए बड़ी बड़ी इमारतों का तामीर करना जरूरी नहीं बल्कि बहतर किरदार और आला इखलाक के लिए दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम होना आवश्यक है उन्होंने कहा कि अगर जेवर को तालीमी क्षेत्र में एक मिसाली बस्ती बनाना है तो सौ फीसद अपने बच्चों की दीनी तालीम के लिए मकतब और मर्कज कायम करने होंगे। तालीमी बेदारी काॅन्फे्रंस को सम्बोधित करते हुए जमीअत उलेमा ए हिन्द के नाजिम मौलाना मौहम्मद हकीमुददीन कासमी साहब ने मकतब की अहमियत पर खुशुशी रोशनी डालते हुए कहा कि कौम की आने वाली नस्लों के ईमान किरदार और तालीमी मुस्तकबिल की बका के लिए मकतिब के निजा़म को मजबूत करना होगा जिससे मुआसरा खुद ब खुद स्वालेह और मिसाली बन जायेगा। इस मौके पर जमीअत उलेमा ए हिन्द के सदर हमरा मौलाना मौहम्मद अज़ीमुल्लाह सिद्दीकी गौतमबुद्धनगर के सदर मौलाना मुफ्ती मौहम्मद हसन सैक्रेटरी मौलाना मुफ्ती जाकिर कासमी मौलाना शुऐब कासमी हाफिज अबूबकर मौलाना इफ्तखार साहब कासमी मौलाना जाहिद कासमी सहित जमीअत उलेमा ए हिन्द के अनेकों अराकीन मौजूद रहे।
