जेवर में जी0एस0टी0 विभाग के अधिकारियों ने किया व्यापारियों के साथ संवाद

जेवर। जी0एस0टी0 विभाग द्वारा जेवर के खुर्जा रोड़ स्थित एक प्लाजा में व्यापारियों से संवाद नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया संवाद कार्यक्रम में उपस्थित व्यापािरयों को जी0एस0टी0 में आने वाली समस्याओं को दूर करने से सम्बन्धित जानकारियां देकर बड़े स्तर की समस्याओं को शासन स्तर से हल कराने का आश्वासन दिया गया।
खुर्जा रोड़ स्थित एसआर प्लाजा में जी0एस0टी0 विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सी0ए0 एडवोकेट पवन कुमार शर्मा ने कहा कि आज जी0एस0टी0 विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व्यापारियों की समस्याऐं सुनने के लिए आए हैं व्यापारी इनके सम्मुख अपनी समस्याऐं रखकर उनका समाधान करा लें इस दौरान व्यापारियों ने जी0एस0टी0 अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने व्यापारियों की व्यक्तिगत समस्याओं का तुरन्त निस्तारण कर दिया शेष राज्य स्तर की समस्याओं का निस्तारण राज्य स्तर से कराने का आश्वासन दिया व्यापरी संवाद कार्यक्रम मंे आए मुख्य अतिथि जी0एस0टी0 विभाग के उपायुक्त मदनलाल जी एवं राज्य कर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह का व्यापारियों ने जोरदार ढ़ग से स्वागत किया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संरक्षक जैनेन्द्र कुमार जैन अनिल गोयल एडवोकेट अब्दुल हमीद मुनीम जी व नरेन्द्र गोयल ने सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से व्यापारियों में जागरूकता पैदा होती है। व्यापारी संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल जेवर के अध्यक्ष संजय माहेश्वरी व संचालन महासचिव कुलदीप पंण्डित ने किया। इस अवसर पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के संरक्षक जैनेन्द्र कुमार जैन कोषाध्यक्ष अनिल गोयल अम्बर सिंघल सुभाष चन्द गर्ग पुनीत गर्ग महासचिव गल्ला मण्डी व्यापार संघ जेवर सोनू कौशिक विपिन बंसल जयप्रकाश गुप्ता सुरेन्द्र कौशिक यतीश गोयल सचिन अग्रवाल रोबिन अग्रवाल उदयवीर चैधरी विकास जिन्दल आयुष जिन्दल गौरव मंगला संजय पाराशर रजनेश जैन ललित गोयल गोपाल अग्रवाल दीपक अग्रवाल सहित सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
