भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा का 57वाॅं जन्म दिन
संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुटता से रहें तो मुझे खुशी होगी
जेवर। यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट चैरोली मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस समारोह का आयोजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम चन्द शर्मा का 57वाॅं जन्म दिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम में सैंकड़ों की तादाद में पहुॅंचे भारतीय किसान यूनियन एकता के कार्यकर्ताओं व अन्य समाजसेवी लोगों ने भाकियू एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकमचंद शर्मा को 57वें जन्म दिन की बधाईयां देते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की तथा संगठन को आगे बढ़ाने तथा मजबूत किए जाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकमचन्द शर्मा के 57वें जन्म दिवस पर यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट चैरोली मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर भारी संख्या में पहुॅंचे भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं अपील करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुटता से रहें एकजुटता ही उनकी ताकत है कोई भी कार्यकर्ता अपने आपको छोटा ना समझे सभी संगठन के लिए अमूल्य हैं उनकी नज़र में सभी के लिए सम्मान है। उन्होंने अपने जीवन को संगठन के प्रति समर्पित कर रखा है वह सभी के प्रति एक समान हैं उन्होंने अपने पैतृक गांव समसनगर में संगठन के कार्यालय निर्माण हेतु जमीन दी है सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर इसके कार्य को आगे बढ़ायें। सभी एक साथ मिलकर संगठन के लिए कार्य करें तो उन्हें प्रसन्नता होगी जब कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता के अन्दर मैं तनिक भी कोई आपसी द्वेश भावना देखता हॅूं तो उन्हें बहुत कष्ट होता है उनका सपना है कि सभी कार्यकर्ता एक होकर संगठन के लिए कार्य करें संगठन को आगे बढ़ाऐं। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल मालाऐं पहनाईं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई दीं और लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर मेरठ मण्डल अध्यक्ष मा0 धर्मसिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद राजपूत जिला अध्यक्ष ठा0 महेश सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा व स्थानीय मीडिया प्रभारी डा0 अमित गुप्ता युवा तहसील अध्य युवा जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार जेवर नगर अध्यक्ष पहलवान वकील कुरैशी अरविंद शर्मा चेतराम कौशिक शौकीन कुरैशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।