मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर शुरू हुआ भाकियू टिकैत का धरना चैथे दिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त

जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के खुर्जा अण्डरपास के नजदीक यात्रियों के चढ़ने उतरने की सुविधा हेतु सीढ़ियों के निर्माण आधार कार्ड देखकर टोल नहीं लेने सहित अन्य किसान एवं जनहित की समस्याओं को लेकर विगत सोमवार को जेवर तहसील मुख्यालय पर भाकियू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन महेन्द्र सिंह चैरोली के नेतृत्व में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन गुरूवार को चैथे दिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
बता दें कि जेवर में किसी भी स्थान पर रोड़वेज बस स्टैण्ड नहीं होने तथा नोएडा दिल्ली गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ मथुरा आगरा कानपुर लखनऊ आदि सहित अन्य किसी भी स्थान पर जाने हेतु जेवर से बस सेवा नहीं होने आवागमन हेतु खुर्जा अण्डरपास निकट होने के कारण लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने उतरने में दिक्कत होने चढ़ते उतरते समय पैर फिसलकर गिर जाने के कारण चोटिल होने से कई लोगों की मृत्यु हो जाने की गम्भीर समस्या को देखते हुए अधिकारियों के सम्मुख समस्या रख लोगों की समस्या का समाधान कराने को लेकर विगत सोमवार को भाकियू युवानेता पवन महेन्द्र सिंह चैरोली के नेतृत्व में किसानों मजदूरों एवं आम लोगों द्वारा तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था जिसको अन्य किसान संगठनों एवं तहसील के अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला था जिसको बढ़ता देख अधिकारियों ने 15 दिन के अन्दर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दे बृहस्पतीवार को समाप्त करा दिया। इस दौरान पवन महेन्द्र सिंह चैरोली ने कहा कि आज अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान कराने का वादा किए जाने पर धरना समाप्त किया जा रहा है अधिकारी अपने वादे पर कायम रहते हुए 15 दिन के अण्दर जनहित में किसान मजदूरों की समस्याओं का समाधान करायें नही तो क्षेत्र के किसान एवं क्षेत्रीय लोग मिलकर रणनीति के तहत आन्दोलन किया जायेगा धरने का संचालन गौरव शर्मा ने किया और अध्यक्षता राधेश्याम ने की इस मौके पर धीरज चैधरी गोविन्दगढ़ रविन्द्र रनवीर सिंह व अशोक सिंरसा मनीष रामपुर राजू प्रधान भवोकरा देवीचरन मौर बच्चू प्रधान पंण्डित रामकुमार ताऊ वीरू चैधरी प्रमोद ओमवीर फौजी भोला चैधरी आदि सहित काफी संख्या में किसान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
