ग्रेटर नोएडाजेवरनोएडा

आरआर कालौनी में मदरसा दारूल उलूम सुब्हानिया के बच्चों ने निकाली तिरंगा रेली झण्डा फहराकर मनाया 80वें स्वतन्त्रता दिवस की आजादी का जश्न

आर0आर0/जेवर। मदरसा दारुल उलूम सुब्हानिया के बच्चों द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर आर0आर0 कॉलोनी में बहुत ही जोश ओ खरोश के साथ तिरंगा रेली निकाल कर 80वें स्वतन्त्रता दिवस का जश्न मनाया गया। तिरंगा रैली की शुरुआत कॉलोनी के पॉकेट नंबर तीन स्थित नगला फूल खाॅं से की गई। जो नगला छीतर पॉकेट नंबर सात के बीच से होकर पाॅकेट नंबर 6 नगला शरीफ खाॅं के सरकारी स्कूल के पास से होते हुए मस्जिद वाले रोड पर पहुंची इस दौरान आरआर काॅलोनी की फिजा में हिंदुस्तान जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहे मौलाना अबुल कलाम अमर रहे उलेमा-ए-देवबंद जिंदाबाद आदि (वगैराह) के नारों की चारो तरफ गूंज सुनाई देने लगी।
80वे स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर आर आर कालौनी स्थित मदरसा सुब्हानियां के बच्चों द्वारा यौम-ए-जम्हूरिया की खुशी के दौरान काॅलोनी में निकाली गई रेली की रौनक में उस समय और अधिक इजाफा हो़ जाता जबकि रेली किसी कालोनी के किसी गली मौहल्ले से गुजरती है और वहां के लोग बड़ी तादाद में अपने घरों से बाहर निकल कर रैली में शामिल भोले-भाले बच्चों की भोली भाली आवाज को सुनने के लिए बेताब होकर अपने कामों को छोड़ कर रैली को देखते हैं और मोबाइल हाथ में लेकर घरों से बाहर निकल आते हैं और रेली की वीडियो बनाने लगते हैं जिससे वहां का माहौल और भी खुशगवार लगने लगता है इस दौरान ऐसा माहौल पैदा हो गया गोया कि आज ही हमारा देश भारत आजाद हुआ हो। तिरंगा रैली में शामिल छोटे-छोटे बच्चों ने रैली में खूब नारे लगाकर आजादी के जश्न के मजे लेते हुए खूब लुत्फ उठाया इतना ही नहीं तिरंगा रैली में शामिल बच्चों के माता पिता (मां-बापों) ने भी तिरंगा रैली में शामिल अपने बच्चों को देखकर खुशी का इजहार किया। स्वतन्त्रता दिवस यौम जम्हूरिया के मौके पर आर-आर कॉलोनी में इस एक तरह से हर तरफ चारों ओर खुशी का माहौल बना रहा इस मौके पर हर एक बच्चे के हाथ में तिरंगा और पट्टीयां नजर आ रही थीं सफेद कपड़ों में बच्चे बच्चियां ऐसे नजर आ रहे थे मानो जैसे कि ये कोई बगुले हों इस मौके पर बच्चों की खुशी देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि आज पूरी कॉलोनी इस वक्त खुशी के जश्न में डूबी हुई है। अनेकों लोगों द्वारा रैली में शामिल उस्तादों एवं बच्चों की सराहना कर हौसला अफजाई की। आखिर में कालोनी के विभिन्न मार्गों एवं गली मौहल्लों से गुजर कर तिरंगा रैली मस्जिद रियाजुल जन्नाह पहुॅंची जहाॅं मस्जिद रियाजुलजन्नाह के इमाम खतीब व मदरसा सुब्हानिया के खादिम जमीअत उलेमा ए हिन्द गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद हसन ने मोअज्जि लोगों के साथ मिलकर झण्डा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद प्रोग्राम शुरू कराया गया जिसकी शुरुआत कारी अब्दुल वाजिद की किरात और हाफिज मोहम्मद आकिल साहब द्वारा पढ़ी गई नाते ए नबी से हुई। जिसके बाद मुफ्ती मोहम्मद हसन ने दीन दुनियां बातें बताते हुए आगे के अजाइम बयान किये उसके साथ-साथ बताया कि भारत को आजाद कराने में देश के तमाम तबकों के लोगों का योगदान रहा खासतौर से उलेमा इकराम का विशेष योगदान रहा। हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए उलेमा इकराम को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया गया जलते हुए तंदूरों में डाल दिया गया जमीयत उलेमा ने हिंदुस्तान को आजाद कराने में बड़ी तादाद में कुर्बानी दी जिसमें दारुल उलूम देवबंद आलिमों की भी इस जंग में बहुत बड़ी कुर्बानी रही उसके बाद जामा मस्जिद जेवर के इमाम ए खतीब मुफ्ती नासिर साहब ने अपने पूरमगज खिताब से लोगों को रोशनास किया उन्होंने जंग आजादी पर तफसीली बयान करते हुए कहा कि जंग ए आजादी में उलेमाओं एवं मुसलमानों द्वारा दी गयी कुरबानियों भुलाना उनके साथ ना इंसाफी है प्रोग्राम के इखतिताम पर देश के अमन-ओ-अमान खुशहाली एवं भाईचारगी के लिए मुफ्ती मोहम्मद नासिर द्वारा ही दुआ कराई गयी। उसके साथ-साथ बड़ी तालिबात का प्रोग्राम भाई मुस्ताक के घर चला जहां बच्चों ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में कीरात नाते मुकालमें और तराने पेश कर लोगों के दिल जीत लिये जिसमें काफी तादाद में औरतों ने शिरकत की। उक्त प्रोग्राम में मुफ्ती मोहम्मद हसन ने बयान करते हुए तमाम मस्तुरात से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की अच्छी तरबियत व दीनी तालीम के लिए मकतब भेजें और अपने घरों में रोजाना तालीम करें तथा हफ्तेवारी तालीम में शिरकत करें उसके बाद दुआ कराई गई प्रोग्राम को कामयाब बनाने में कारी अब्दुल वाजिद कारी आकिल मौलाना अशफाक मौलाना अंसार मुफ्ती अब्दुल सलाम का भी बड़ा योगदान रहा।

 

Related Articles

Back to top button